रांची, जनवरी 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा ने निकाय चुनाव को बैलेट पेपर के जरिए कराने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लंबे आंदोलन के बाद राज्य सरकार चुनाव कराने को मजबूर हुई। साहू ने कहा कि भाजपा के लंबे आंदोलन, न्यायालय के कड़े निर्देश के बाद राज्य सरकार ने राज्य में 48 नगर निकायों में दो वर्षों से लंबित चुनाव कराने की घोषणा की है, जो स्वागत योग्य है। साहू ने कहा कि भले ही चुनाव की घोषणा हो गई, लेकिन राज्य सरकार ने चुनाव को सत्ता के बल पर प्रभावित करने की पूर्व तैयारी कर ली है। भाजपा ने 2018 में जिस तरह दलीय आधार पर और ईवीएम से निकाय चुनाव हुए थे, उसी प्रकार से इस बार भी कराने की मांग की थी। लेकिन ऐसा नहीं करना अपने आप में सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को यह डर सता रहा है कि सत्ताधारी गठबंधन का जनाधार कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.