रांची, फरवरी 7 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह-डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आयोजित की गई, जिसमें सभी निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों के साथ विभिन्न निर्वाचन कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव चिन्ह आवंटन, मतदान एवं मतगणना की तैयारियों सहित निर्वाचन से जुड़े सभी कोषांगों द्वारा अब तक किए गए कार्यों की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण पर निगरानी रखें और कार्यों का निष्पादन पूरी सावधानी व...