रामगढ़, दिसम्बर 8 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। बिजुलिया स्थित चैंबर भवन के सभागार में सोमवार को नगर परिषद रामगढ़ कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता गोपाल मुंडा और संचालन पूर्व जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी ने किया। इसमें मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता देवी उपस्थित थी। इसमें मुख्य रुप से सीपी संतन, पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो, जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश मुंडा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रणधीर गुप्ता, राजेंद्र नाथ चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू जोशी, पूर्व जिला महासचिव संजय साव, मांडू प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो उपस्थित थे। सभी ने बारी-बारी से अपना विचार रखा। नगर परिषद कांग्रेस कमेटी के 32 वार्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में सभी नव मनोनीत वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र जिला अध्यक्ष ममता द...