जामताड़ा, नवम्बर 21 -- निकाय चुनाव न होने से विकास योजनाएं प्रभावित, दस करोड़ से अधिक की परियोजनाएं अटकी -पूर्व नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने नगर कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन। जामताड़ा,प्रतिनिधि। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने गुरूवार देर शाम को गांधी मैदान के समीप विल्सन मार्ट परिसर में नगर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में उन्होंने शहर के विकास कार्यों, उपलब्धियों और मौजूदा चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर वीरेंद्र मंडल ने कहा कि जामताड़ा संभवतः प्रदेश का पहला ऐसा शहर है, जो झुग्गी मुक्त घोषित हुआ था। उनके कार्यकाल के दौरान ही जमाबंदी भूमि पर बसे हजारों परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित आधारभूत सुविधाओं से जोड़ने की शुरुआत की गई, जिसके बाद यह मॉडल राज्य के कई अन्य शहरों में भी अपनाया गया। उन्ह...