कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर सामान्य प्रेक्षक रौशनी टोप्पो ने नगर परिषद् झुमरी तिलैया अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय, रनिंग वॉटर, रैंप तथा दिव्यांगजनों के लिए सुगम आवागमन की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों में किसी भी प्रकार की छोटी-बड़ी कमी न रहे और सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि मतदाताओं को सुगम एवं सुरक्षित मतदान...