रांची, फरवरी 21 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी स्थित समाहरणालय परिसर के एनआईसी कक्ष में शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र में 23 फरवरी को प्रस्तावित नगरपालिका (आम) निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मतदान कर्मियों का तृतीय रेंडमाइजेशन किया गया। यह प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त आर. रॉनिटा के निर्देश पर आयोजित की गई। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित इस रेंडमाइजेशन में मतदान दलों के गठन हेतु पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों का अंतिम चरण का चयन कंप्यूटराइज्ड रेंडम प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य चुनाव कार्य में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना है, ताकि किसी प्रकार की पक्षपात या मानवीय हस्तक्षेप की संभावना समाप्त ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.