जमशेदपुर, फरवरी 18 -- नगर निकाय चुनाव के लिए मतपत्र देर शाम छपकर आ गए। मतपत्रों को पुराना कोर्ट परिसर स्थित उद्योग भवन में स्ट्रांग रूम में रखा गया है। वहीं पर मतपत्रों को रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहां 24 घंटे पुलिस का पहरा लगाया गया है। पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन नगर निकायों के लिए चुनाव हो रहे हैं। इन तीनों निकायों में कुल मिलाकर दो लाख 53 हजार 617 वोटर मतदान में हिस्सा लेंगे। अगर अलग-अलग निकायों की बात करें, तो मानगो नगर निगम में वोटरों की संख्या 1,96,791, जुगसलाई नगर परिषद के मतदाताओं की संख्या 42,239 और चाकुलिया नगर पंचायत के वोटरों की संख्या 12,587 है। हालांकि इनके लिए मतपत्र छापने का हिसाब अलग रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार हर वार्ड के कुल मतदाता का राउंड फिगर बनाया गया ...