पलामू, फरवरी 12 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। नगर पालिका आम चुनाव 2026 के दौरान पड़े मतों की गिनती 27 फरवरी 2026 को मेदिनीनगर के गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में होगी। इस मतगणना कार्य को लेकर गुरुवार को मतगणना में प्रतिनियुक्त कर्मियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायकों समेत 300 से अधिक कर्मियों ने भाग लिया। गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज परिसर के ब्लॉक ए के 10 अलग-अलग कमरों में आयोजित प्रशिक्षण में 26 मास्टर ट्रेनरों ने कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से मतगणना की प्रक्रिया समझाई। प्रशिक्षण के दौरान बैलेट पेपर के माध्यम से मतों की गिनती, मतों की वैधता या अवैधता की जांच, राउंडवार गणना, प्रपत्रों की पूर्ति तथा रिपोर्टिंग से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.