कोडरमा, जनवरी 7 -- कोडरमा। नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों को कार्यों का समयबद्ध और सुचारु निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी नोडल पदाधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा। इसके साथ ही उप निर्वाचन पदाधिकारी को सभी सहायक निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए निर्वाचन से संबंधित ...