सराईकेला, फरवरी 8 -- निकाय चुनाव की तस्वीर साफ: प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिन्ह, अब कड़े पहरे में होगा चुनाव प्रचार फोटो-SKL-1-मेयर प्रत्याशियो को चुनाव चिन्ह देते निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर उपायुक्त जयबर्धन कुमार फोटो-SKL-2-आदित्यपुर वार्ड पार्षद प्रत्याशियो को चुनाव चिन्ह आवंटित करते निर्वाचन पदाधिकारी सरायकेला, संवाददाता । नगर निकाय चुनाव 2026 की सरगर्मियां अब अपने चरम पर हैं। शनिवार 7 फरवरी को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी पात्र प्रत्याशियों को उनके चुनाव चिह्न आवंटित कर दिये गये। चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ घर-घर जाकर वोट मांगने की रणनीति तेज कर दी। आज पूरे दिन निर्वाचन कार्यालयों में गहमा-गहमी रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव चिह्न आवंटन के साथ ही अब सभी गतिविधियां निर्वाचन आयोग की निग...