सराईकेला, फरवरी 23 -- सरायकेला: झारखंड नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत सरायकेला-खरसावां जिले के तीनों निकायों में लोकतंत्र का उत्साह परवान चढ़ रहा है। सुबह 9 बजे की सुस्त शुरुआत के बाद, अगले दो घंटों में मतदान की गति में बड़ा उछाल आया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी पूर्वाह्न 11:00 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, जिले का कुल औसत मतदान प्रतिशत 25.07% तक पहुँच गया है। सरायकेला नगर पंचायत के मतदाताओं ने अब तक सबसे अधिक जागरूकता दिखाई है। यहाँ 11 बजे तक 31.30% वोटिंग हो चुकी है, जो जिले में सर्वाधिक है। वहीं, कपाली नगर परिषद में भी 22.13% मतदान के साथ मतदाता लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं।जिले के सबसे बड़े निकाय, आदित्यपुर नगर निगम में भी मतदान की गति अब तेज हो गई है। सुबह 9 बजे जहाँ यहाँ का आंकड़ा 10% से नीचे था, वहीं 11 बजे तक यह बढ़कर 21.80% पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.