जमशेदपुर, फरवरी 11 -- मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में इस बार प्रचार का रंग-रूप बदला नजर आ रहा है। परंपरागत होर्डिंग, पोस्टर और बड़े-बड़े बैनर की जगह प्रत्याशी सोशल मीडिया को अपना सबसे मजबूत हथियार बना रहे हैं। खासकर मेयर और नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप स्टेटस, एक्स (पूर्व ट्विटर) और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। घर-घर जनसंपर्क और मोहल्ला बैठकों के साथ-साथ प्रत्याशी अब वीडियो रील और छोटे संदेशों के जरिए खुद को सक्रिय और जनसरोकार से जुड़ा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। कई प्रत्याशियों के प्रचार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे स्थानीय समस्याओं को उठाते और समाधान का भरोसा देते नजर आ रहे हैं। प्रत्याशी एआई का सहारा लेकर जनता को विकास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.