पाकुड़, फरवरी 1 -- पाकुड़। नगर निकाय (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। शनिवार को एक भी प्रत्याशी ने नामांकन प्रपत्र नहीं भरा। शनिवार को अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा खरीदा। वहीं विभिन्न वार्डों से कुल 18 प्रत्याशी ने पर्चा खरीदा है। नामांकन शुल्क के रूप में तीसरे दिन 19 हजार रुपये की राशि जमा की गई है। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, वार्ड संख्या 01 से 05 के अंतर्गत चार अभ्यर्थियों ने पर्चा खरीदा किया। वार्ड संख्या 06 से 11 में नौ अभ्यर्थियों ने पर्चा खरीदा। वहीं वार्ड संख्या 12 से 16 में पांच ने पर्चा खरीदा। वहीं वार्ड संख्या 17 से 21 के लिए दो अभ्यर्थियों ने पर्चा खरीदा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.