मुजफ्फर नगर, जनवरी 9 -- वर्ष 2023 में हुए निकाय चुनाव का वार्ड 36 में एक वोट से हार जीत का मामला करीब ढाई साल बाद निपटा है। एडीजे-4 कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में रजनी गोयल की इलेक्शन पिटीशन को निरस्त कर दिया है। वार्ड 36 में भाजपा नेता अचिंत मित्तल की पत्नी पारूल मित्तल ही सभासद बनी रहेंगी। नगरीय निकाय चुनाव 2023 में वार्ड 36 से हुए मतदान में भाजपा प्रत्याशी पारूल मित्तल को 1777 वोट मिले थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दल प्रत्याशी रजनी गोयल को 1776 वोट प्राप्त हुए थे। तीसरी प्रत्याशी सोनिया को 31 मत मिले थे। कुल 8479 पंजीकृत मतदाताओं में से 49.39 प्रतिशत ने मतदान किया था। कुल 3667 मतों की मतगणना के दौरान 69 वोट खारिज कर दिए गए थे। विधि मान्य 3598 मतों में मात्र एक वोट के अंतर से पारूल मित्तल को विजेता घोषित किया गया। मतगणना के दौ...