कोडरमा, फरवरी 10 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच नगर पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी उमेश वर्मा की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित चुनाव संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक उनके समुद्री आहर मार्ग स्थित आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने की, जबकि संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार ने किया। बैठक में आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 फरवरी को दिन के 11:00 बजे से नगर क्षेत्र के सभी 21 बूथों के बूथ कमेटी सदस्यों और समर्थक कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन के माध्यम से बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने, घर-घर संपर्क अभियान तेज करने तथा प्रत्याशी उमेश वर्मा के पक्ष में प्रचार-प्रसार को ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.