देवरिया, फरवरी 16 -- बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में रविवार को आस्था, उत्साह और सामाजिक सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला। गुरुकुल शिक्षा निकेतन से निकली भव्य शिव बारात सरौरा चौराहा होते हुए करौदी स्थित प्राचीन शिव मंदिर तक पहुंची। गाजे-बाजे, डीजे, हाथी-घोड़े और आकर्षक झांकियों से सजी बारात के साथ पूरा क्षेत्र 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। बारात में भगवान शंकर और माता पार्वती की सजीव झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति और डीजे की धुन पर युवा भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाओं और बुजुर्गों ने भी पूरे श्रद्धाभाव से सहभागिता निभाई। रास्ते भर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और जगह-जगह पुष्पवर्षा कर बारात का स्वागत किया गया। इस दौरान सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.