देवरिया, जनवरी 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। बुधवार को दोपहर में कुछ समय के लिए धूप निकला,लेकिन बर्फीली हवाओं से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। कड़ाके की ठंड से आदमी से लेकर जानवर तक बेहाल रहे। ठंड का असर लोगों के कामकाज पर भी पड़ने लगा है। ठंड से राहत को अलाव, हीटर और ब्लोअर ही सहारा बना रहा। कड़ाके की ठंड में सूखी लकड़ी, इमली के कोयले, लकड़ी के बुरादे की मांग बढ़ गयी है। इस मौसम में ऊनी कपड़ों और गर्म पेय पदार्थी की बिक्री बढ़ गयी हैं। कुछ दिनों से कोहरे का प्रकोप कम होने के बाद अब बर्फीली हवायें लोगों को कंपाने लगी है। गलन भरी ठंड से कंपकपी बढ़ गयी है। बुधवार को कोहरे का प्रकोप कम रहा, लेकिन पूरे दिन गलन भरी ठंड बरकरार रहा। मौसम बदलने और गलन भरी ठंड का प्रकोप बढ़ने का प्रभाव शहर से लेकर गांव तक लोंगे ठंड की मार से बेहाल रहे। कड़ाके की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.