गाजीपुर, फरवरी 5 -- भांवरकोल। क्षेत्र पंचायत के निकरोजपुर गांव में घर-घर पेयजल आपूर्ति योजना के तहत ओवरहेड टंकी का निर्माण न होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को विवश हैं। जल निगम द्वारा एक वर्ष पूर्व बोरिंग तो कराई गई, लेकिन अब तक पेयजल टंकी का निर्माण नहीं हो सका। इसके चलते बोरवेल से सीधे पाइपलाइन के जरिए घरों में मटमैला व मिट्टी युक्त पानी की आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीण सुशील राय, अर्जुन यादव, बिपिन राय और राजेंद्र कुशवाहा ने बताया कि गंदा पानी पीने योग्य नहीं है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरा बना हुआ है। इस संबंध में जल निगम अधिकारियों को लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगभग 2500 की आबादी वाले गांव के लोग मजबूरी में दूषित पानी का उपयोग कर रहे हैं। इस मामले में जल निगम के क्षेत्रीय कार्य प्रभारी बीरेंद्र कुमार ने ग...