भागलपुर, दिसम्बर 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना भागलपुर ने जिले के सरकारी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के बीच पीयर टू पीयर लर्निंग के लिए एक अनूठा प्रयोग किया है। पटना मुख्यालय के निर्देश पर विद्यालयों के छात्र अपने निकट के सरकारी, निजी, नवोदय व केंद्रीय विद्यालय समेत सरकारी या निजी उच्च संस्थानों में जाएंगे। साथ ही दोनों संस्थानों के छात्र-छात्राएं एक दूसरे के साथ जुड़कर अकादमिक व सह पाठ्यक्रम गतिविधियों को साझा करेंगे। जिला शिक्षा कार्यालय की डीपीओ एसएसए बबीता कुमारी ने निर्देश पत्र जारी कर ट्विनिंग ऑफ स्कूल के तहत 169 माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों की सूची जारी की। आवागमन व अन्य खर्च के लिए प्रति विद्यालय 10-10 हजार रुपए का आवंटन किया है। वहीं सूची में शामिल स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को कहा गया है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.