रांची, जनवरी 13 -- रांची। सोशल वेलफेयर एंड रिसर्च एक्टिविटी इन झारखंड स्वराज की ओर से स्व आनंद कुमार के जन्म दिन के अवसर पर 18 जनवरी को निःशुल्क स्वास्थ्य सह रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है। एचएम पब्लिक स्कूल चुटिया रक्तदान शिविर रिम्स के सहयोग से लगेगा। यहां नेत्र जांच सह मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा। उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो, विशिष्ट अतिथि रांची विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश साहू, डॉ शेखर (काजल), नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ अशोक कुमार वैद्य करेंगे। संस्था ने अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...