मथुरा, जनवरी 3 -- मथुरा। केएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी ने नये साल के शुभारंभ पर ब्रजवासियों के अच्छे स्वास्थ्य मुहैया कराने के लिए केएम हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम को गांव-गांव भेज रहे हैं, ताकि अधिक ठंड के चलते लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है, उन्हें उनके ही गांव व घर पर निः'शुल्क स्वास्थ्य सेवा मिल सके। इसी कड़ी में केएम हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम ने पहले दिन गांव अडूकी, तारसी में निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाया, जिसमें केएम मेडिकल एंड कालेज के डा. विशेष मोहन सक्सैना, डा. मनन, डा. श्रीचन्दना, डा. अभिषेक सिंह, डा. अनुज शर्मा, डा. तन्मय, डा. गीते जैन, डा. दीपक, डा. आंकाक्षा ने मेडीसन, हड्डी रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, बाल रोग व बीपी शुगर एवं हीमोग्लोबिन से ग्रस्त ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क परामर्श दिया...