लातेहार, जनवरी 31 -- बारियातू,प्रतिनिधि। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जिला अंधापन नियंत्रण समिति, डीबीएस लातेहार व जन विकास मार्ग के तत्वाधान में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस शिविर में 62 महिला और पुरुषों का मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र सर्जन चिकित्सक डॉ अनुज व डॉ प्रमोद ने किया। डॉ प्रमोद ने बताया कि सभी ऑपरेशन कराने वाले महिला और पुरुष को जिप सदस्य रमेश राम,प्रमुख उर्मिला देवी व बालूमाथ सीएचसी प्रभारी डॉ प्रकाश बड़ाइक द्वारा चश्मा,दवा निःशुल्क वितरण किया गया है। ऑपरेशन के पूर्व 175 लोगों की ऑपरेशन से सम्बंधित जांच भी निःशुल्क किया गया था ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.