जौनपुर, दिसम्बर 17 -- जौनपुर, संवाददाता। लायंस क्लब जौनपुर मेन तथा आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कुत्तुपुर तिराहा स्थित लक्ष्मी हेल्थ केयर सेंटर पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण, मोतियाबिंद ऑपरेशन तथा लेन्स प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 117 लोगों की आंखों की जांच की गई। 24 मरीज मोतियाबिंद निःशुल्क ऑपरेशन के लिए वाराणसी रेफर किया गया। इन मरीजों के ऑपरेशन के साथ-साथ दवाइयां, चश्मा, भोजन, रहने और आने जाने की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष सीए राजेश राज गुप्ता ने बताया कि अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत जिले को मोतियाबिंद मुक्त बनाने के उद्देश्य से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर संयोजक डॉ. संदीप मौर्य ने बताया कि मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को तत्काल ऑपरेशन के लिए वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.