नैनीताल, दिसम्बर 29 -- भवाली। रामगढ़ के ग्राम किलौर व गुलाबघाटी क्षेत्र में सोमवार को शुभानु हॉस्पिटल की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जिसमें करीब सौ से अधिक ग्रामीणों ने आंखों की जांच कराई। विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने नेत्र रोगों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। शिविर ग्राम प्रधान किलौर राजेंद्र सिंह नेगी एवं यूकेडी नैनीताल के जिला प्रचार मंत्री मनोज सिंह नेगी के प्रयासों से संपन्न हुआ। यहां डीसी माथुर, दिनेश सक्सेना, पंकज सिंह बिष्ट, विजय बिष्ट रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...