प्रयागराज, जुलाई 19 -- गोहरी फाफामऊ स्थित बीबीएस इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत राजकीय होम्योपैथी चिकित्सालय फाफामऊ के सौजन्य से प्रभारी जेआर प्रजापति के मार्गदर्शन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आसपास के करीब दो हजार लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। लोगों को दवा वितरण किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अलका श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...