लखीसराय, जनवरी 11 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। स्थानीय किऊल गायत्री शक्तिपीठ परिसर में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर शक्तिपीठ प्रांगण में प्रातःकाल से लगातार चला, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जरूरतमंद मरीजों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच की गई तथा आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत शक्तिपीठ विकास के व्यवस्थापक अस्ती सज्जन संभालिया द्वारा दीप प्रज्वलन एवं तिलक-माल्यार्पण के साथ की गई। इसके बाद शक्तिपीठ परिव्राजक प्रह्लाद जी ने मंत्रोच्चारण के बीच शिविर में सेवा दे रहे चिकित्सकों को सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप चिकित्सकों को अंगवस्त्र, शक्तिपीठ स्मृति चिन्ह तथा स्व-मशाला वाटिका द्वारा प्रकाशित "सेरो...