लातेहार, फरवरी 23 -- चंदवा, प्रतिनिधि। आगामी 30 मार्च को निंद्रा स्थित स्मारक स्थल पर नौ स्वतंत्रता सेनानी स्मृति दिवस पर भव्य मेला का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारी को लेकर रविवार को भोला टाना भगत की अध्यक्षता में स्मारक स्थल के समीप बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 30 मार्च को स्मृति समारोह सह मेले का आयोजन किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम की तैयारी से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित लोगों के द्वारा मेला स्थल को साफ-सुथरा व अतिक्रमण मुक्त रखने का भी निर्णय लिया गया है। मौके पर रोहित यादव, मुखदेव गोप, सुशील उंराव, अंजनी देवी, सिवंती देवी, केश्वर सिंह, शंकर टाना भगत समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.