लखीसराय, फरवरी 15 -- चानन, निज संवाददाता। मननपुर बस्ती में महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर के अनावरण को लेकर पिछले 11 फरवरी से भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथावाचक रविशंकर जी महाराज द्वारा किए जा रहे कथा में रोजना श्रद्वालुओं की भीड़ बढ़ रही है। शनिवार को कथावाचक द्वारा फलाधिवास, पुष्पाधिवास, भरत चरित्र, अजामिलोपाख्यान एवं प्रह्लाद चरित्र पर चर्चा की गई। इन चर्चा के बीच भाई भरत की चर्चा पर श्रोता भाव विभोर हो गए। कथावाचक ने बड़ी ही मार्मिक कहा कि रामायण में भरत का चरित्र निस्वार्थता, अगाध भ्रातृ प्रेम ओर धर्मपरायणता का सर्वोच्च प्रतीक है। उन्होंने राजभोग त्यागकर तपस्वी जीवन अपनाया और राम की चरण पादुकाओं को सिंहासन पर रखकर 14 वर्ष षासन किया। भरत का चरित्र त्याग ओर ईष्वर के प्रति प्रेम की मिसाल है, जो स्वार्थ व परमार्थ के सामंजस्य को दर्शाता ...