रामपुर, अक्टूबर 5 -- राष्ट्रीय लोकदल द्वारा ग्राम लालानगला में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 90 मरीजों की आंख चेक कर मुफ्त दवाइयां दी गई। साथ ही 16 मरीजों को चश्मे देकर चार मरीजों को ऑपरेशन की सलाह दी गई। ग्राम लालानगला स्थित राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय पर संगठन के तत्वाधान में रुद्रपुर के साईं अस्पताल द्वारा मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में तकनीकी मशीनों द्वारा करीब 90 मरीजों की आंखो की जांच की गई। जिसमें चार मरीजों का शनिवार को रुद्रपुर स्थित साईं अस्पताल में ऑपरेशन किया जाएगा। साथ ही 16 मरीजों को मुफ्त चश्मे दिए गए।संगठन के जिलाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं और जनहित के लिए रालोद आगे भी ऐसे ही मुफ्त स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहेगा। जिससे गरीब मरीजों को गांव में ही सुविधा मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.