पिथौरागढ़, फरवरी 7 -- पिथौरागढ़। कनालीछीना थाने में सीमांत हॉस्पिटल की ओर से नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। थाना प्रभारी अपर उपनिरीक्षक राजेन्द्र के नेतृत्व मे आयोजित शिविर में चिकित्सकों ने टैक्सी चालकों व पुलिस कर्मियों के आंखों की निःशुल्क जांच की। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के नेत्रों की जांच कर उन्हें निःशुल्क चश्में भी वितरित किए गए। अपर उपनिरीक्षक राजेन्द्र ने बताया इस कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...