साहिबगंज, जनवरी 25 -- साहिबगंज। प्रखंड के शोभनपुर मठिया स्थित सिद्धी विनायक मल्टी स्पेशियेलिटी हॉस्पिटल के सौजन्य से रविवार को मिर्जाचौकी हटिया स्थित धर्मशाला में नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से स्त्री व प्रसूता रोग विशेषज्ञ डॉ. राजिका व हड्डी जोड़ व नस रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुमार ने मरीजों की जांच की। शिविर में करीब 250 मरीजों की जांच कर आवश्यक दवा भी उपलब्ध कराया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण इलाकों से काफी संख्या में मरीज पहुंचे थे। डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा का लाभ पहुंचाने के उदेश्य से हॉस्पिटल के माध्यम से लगातार ऐसे शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने भी योगदान दिया। शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग बरहेट l प्रखंड क्...