कुशीनगर, अगस्त 7 -- कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के ग्राम तुर्कहा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 7 अगस्त दिन गुरुवार को सुबह 10 से शाम 3 बजे तक हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान, गीता वाटिका, गोरखपुर द्वारा नि:शुल्क कैंसर की प्राथमिक जांच, प्रशिक्षण शिविर का आयोजन होगा। इस शिविर में कैंसर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सीपी अवस्थी द्वारा समाज के दुर्दांत रोग कैंसर के विषय में जांच, प्रशिक्षण व इलाज के बारे में जानकारी दी जाएगी। रोगियों को नि:शुल्क दवाई भी वितरित की जाएगी। संस्था के सचिव उमेश कुमार सिंघानिया ने इसकी जानाकारी देते हुये बताया कि शिविर में उपस्थित होकर निःशुल्क परामर्श, जांच व प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.