उन्नाव, जून 22 -- उन्नाव। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर संचालित योजना के तहत ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) के लिए इस साल भी ओ लेवल और सीसीसी कम्प्यूटर कोर्स नि:शुल्क करवाया जा रहा है। इसके लिए ओबीसी छात्रों को 30 जून तक आवेदन करना होगा। सत्र 2025-26 के लिए जयसवाल एजूकेशन सोसाइटी पन्नालाल रोड उन्नाव को अधिकृत संस्थान के रूप में मान्यता दी गई। संस्थान के संचालक निर्भय ने बताया कि ओ लेवल की परीक्षा जुलाई में होने की संभावना है। योजना का उद्देश्य ओबीसी छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.