लखीसराय, फरवरी 3 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के अरमां पंचायत और गांव की एक निःशक्त छात्रा सोनाली कुमारी ने नि:शक्तता को पीछे छोड़कर परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंची। वह परीक्षा देने प्लस टू परीक्षा केंद्र पर इंटर विज्ञान की परीक्षा देने पहुंची। वह दोनों पैर से निःशक्त है। अपने भाई की मदद से वह परीक्षा केंद्र पर आई थी। उसके पिता का नाम बंगाली साव है, तथा वह अरमां गांव के उत्क्रमित हाई स्कूल की छात्रा है। छात्रा की प्रशंसा कई लोगों ने की और उत्साह बढ़ाया और कहा कि जिसे पढ़ाई करनी होती है वह किसी भी परिस्थिति में पढ़ाई कर लेते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.