साहिबगंज, मई 9 -- साहिबगंज। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नाढ़ी दियारा के सियाराम मंडल(50) की स्वास्थ्य में अब काफी सुधार है। घायल व्यक्ति अब खतरे से बाहर व सुरक्षित हैं। उनका इलाज भागलपुर के मायागंज अस्पताल में चल रहा है। सियाराम मंडल के मुताबिक बीते मंगलवार रात को गांव के टुनटुन मंडल उर्फ रघुनंदन मंडल ने गोली मार कर घायल कर दिया था। मुफस्सिल थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस के लगातार छापेमारी के चलते अभियुक्त टुनटुन मंडल ने संबंधित न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है। इधर, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...