रामपुर, अगस्त 9 -- मिलकखानम। नाहल नदी में शुक्रवार दोपहर नहाने गए 6 किशोर डूब गए। चीख पुकार मचने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर आ गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पांच किशोर को तो बचा लिया। लेकिन एक किशोर का कोई सुराग नहीं लगा। करीब 1 घंटे बाद नदी किनारे किशोर को उतराता देखा तो कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने किशोर को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना मिलकखानम थाना क्षेत्र के मिलकखानम कस्बे की है। कस्बे के पास ही नाहल नदी बहती है। शुक्रवार दोपहर कस्बे के 6 किशोर मोहम्मद ताबिश, रेहान अली, इमरान अली, शिफा अली, जावेद अली और मोहम्मद अर्श नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय सभी किशोर नदी की गहराई में चले गए और डूबने लगे। चीख पुकार मचने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने किशोरो को डूबता देख तो उनके होश उड़ गए। आन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.