रामपुर, मार्च 8 -- डीएम जोगिंदर सिंह और एसपी विद्या सागर मिश्र ने मिलक ब्लाक में जल संरक्षण के दृष्टिगत नाहल नदी को पुनर्जीवित किए जाने के उद्देश्य से कराये जा रहे कार्यों का मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने ग्राम पंचायत बकनौरी से होकर गुजरने वाली नाहल नदी पर कराए जा रहे कार्यों के दौरान आ रही समस्याओं को हल कराते हुए किसानों से बातचीत की। दोनों अधिकारियों ने नदी पर श्रमदान भी किया। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर किसानों को नाहल नदी से होने वाले लाभ एवं उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। नदी के दोनों साइड में पटरी बनाई जा रही है, जिससे कि आवागमन एवं उस पर वृक्षारोपण आदि का कार्य सुगमता से किया जा सके। नदी की खुदाई का कार्य मनरेगा के माध्यम से कराया जा रहा है जिसमें मनरेगा के जाब कार्ड धारक काम कर रहे हैं। डीएम ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.