गाज़ियाबाद, जुलाई 10 -- गाजियाबाद। नया गाजियाबाद और नासिरपुर रेलवे फाटक पर पटरियों के बीच इंटरलॉकिंग टाइल्स का काम पूरा हो गया है। काम के चलते ये फाटक बुधवार सुबह बंद कर दिए गए थे। गुरुवार दोपहर में दोनों फाटक को खोल दिया गया। इससे लोगों को राहत मिल गई। रेलवे ट्रेक पर लगातार ट्रेनों की संख्या बढ़ने से मरम्मत का कार्य बढ़ गया है। फाटक से वाहनों के गुजरने के कारण पटरियों के बीच लगाई गई इंटरलॉकिंग टाइल्स खराब हो जाती है। रेलवे प्रशासन इनको समय-समय पर बदलता है। दोनों फाटक पर भी इंटरलॉकिंग टाइल्स बदलने का कार्य किया गया। इसी कार्य के चलते बुधवार को इन फाटक को बंद कर दिया गया। इसके चलते लोगों को परेशानी हो रही थी। गुरुवार सुबह तक काम पूरा कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...