देहरादून, मई 15 -- ग्राफिक एरा विवि अब नासा व इसरो के संयुक्त मिशन निसार से जुड़ गया है। अपनी भागीदारी से ग्राफिक एरा जलवायु परिवर्तन व आपदाओं से निपटने की इस ऐतिहासिक पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नासा इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार सैटेलाइट मिशन (निसार) के तहत ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के गणेशपुर स्थित फार्म में हाई प्रिसीजन कार्नर रिफ्लेक्टर स्थापित किया गया। यह रिफ्लेक्टर निसार से एकत्रित किए गए डाटा के जियोमेट्रिक व रेडियो मैट्रिक कैलिब्रेशन में मदद करेगा। इससे मिलने वाली तस्वीरें पहले से ज्यादा सटीक व उच्च रेजोल्यूशन वाली होंगी। ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ डॉ. ऋषि प्रकाश ने कहा कि निसार मिशन पृथ्वी की सतह पर होने वाले परिवर्तनों की निगरानी रखने में सहायक होगा। ग्राफिक एरा के फार्म में लगाया गया रिफ्लेक्टर प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.