सासाराम, अक्टूबर 11 -- बिक्रमगंज। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नासरीगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपितों को धर दबोचा। थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि कांड संख्या 117/25 के आरोपित मरोझियां निवासी रोहित शर्मा, विद्या सागर,फिरोज अंसारी व अफरोज अंसारी, कांड संख्या 354/ 25 के आरोपित मरोझियां निवासी इंद्रजीत कुमार तथा कांड संख्या 95/01 के आरोपित तिलसा निवासी किशोर सिंह को गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...