सासाराम, फरवरी 20 -- बिक्रमगंज, हिन्दुस्तान टीम। नासरीगंज थाना क्षेत्र के डेहरी-बिक्रमगंज एसएच स्थित महावीर मंदिर के समीप शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तर एक्सयूवी कार ने तीन बाइक सवारों को कुचलते हुए बिजली पोल में जा टकराई। जिसमें बाइक सवार समेत सात लोग जख्मी हो गए। जिसमें तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जबकि चार लोगों का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जाता है कि डेहरी की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी-300 कार अमियावर के पास अनियंत्रित हो गई। इस दौरान नासरीगंज की ओर से आ रहे तीन अलग-अलग बाइक पर सवार सात लोगों को जोरदार टक्कर मारते हुए कार बिजली पोल से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके परखच्चे उड़ गए। घटना में तीनों बाइक भी क्षतिगस्त हो गई। साथ ही सात बाइक सवार भी जख्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.