कुशीनगर, जनवरी 16 -- कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के ग्राम भैंसहा घाट के समीप बाइक से खिचड़ी लेकर जा रहा रेता क्षेत्र के शिवपुर निवासी एक युवक नाव से बाइक समेत नदी में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सहित युवक को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल उसकी जान बचायी। खड्डा रेता क्षेत्र के ग्राम शिवपुर निवासी पुजारी साहनी का पुत्र दुर्गेश साहनी शुक्रवार को बाइक से बोरे में खिचड़ी लेकर नदी के रास्ते नाव से खड्डा क्षेत्र में कहीं रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही नाव भैंसहा घाट के निकट पहुंची कि दुर्गेश बाइक लेकर नदी में गिर गया। यह देख घाट पर मौजूद लोगों ने नदी में उतर बाइक सहित दुर्गेश को सकुशल बाहर निकाला, जिससे दुर्गेश की जान बच गई। लोगों ने नाव से नदी पार करने में खतरे को देखते हुए यथाशीघ्र पीपा पुल निर्माण कार्य पूर्ण कराकर रेता वासियों को नाव से न...