प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी योगी आदित्यनाथ के नाविकों को सीएनजी मोटर बोट देने के आश्वासन के बाद प्रयागराज प्रशासन ने मेला प्राधिकरण के सहयोग के कवायद शुरू कर दी है। सीएनजी चालित मोटर बोट की उपयोगिता कितनी होगी और कितने नाविक इसे चाहते हैं, इसका बाकायदा सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के बाद नाविकों से आवेदन लिया जाएगा। निषादराज गुह्य की जयंती पर शृंग्वेरपुरधाम आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निषाद समाज को तोहफा देने का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज प्रशासन से नाविकों के लिए सीएनजी मोटर बोट देने के लिए प्रस्ताव मांगा था। सीएम के निर्देश के बाद प्रयागराज प्रशासन और मेला प्राधिकरण इसे लेकर गंभीर हो गया है। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने मेला प्राधिकरण के अफसरों से इसके लिए पूरा प्रस्ताव तैयार कर रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.