पटना, फरवरी 11 -- आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट में नाविकों से रंगदारी वसूलने पहुंचा कुख्यात राजीव कुमार उर्फ सूर्या डॉन को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पहुंचने पर सूर्या ने गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वहीं गिर गया। जख्मी हाल में उसे एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार की अल सुबह की है। पुलिस ने घटनास्थल से एक कटटा, गोली और खोखा बरामद किया है। उस पर आलमगंज और खाजेकलां थाना में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। कुख्यात सूर्या पटना जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल है और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। बुधवार की सुबह हुई मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही गायघाट गंगा तट पर सिटी एसपी परिचय कुमार, डीएसपी राजकिशोर सिंह, आलमगंज थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर प...