धनबाद, सितम्बर 11 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। धनबाद के नावाडीह को अब जलजमाव से मुक्ति मिलेगी। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने मंगलवार को 40 लाख रुपए के डीएमएफटी फंड से 1400 फीट नाले का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि योजना का उद्देश्य जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करना है। मौके पर स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया। विधायक ने कहा कि जलजमाव के मुद्दे को कई बार उठाया। डीडीसी से मिलकर कई बार नाली निर्माण पर चर्चा की। अंतत: योजना अब जमीन पर उतर रही है। मौके पर उपाध्यक्ष सरिता देवी, मुखिया तपन दत्ता, सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी, भाजपा नेता देवाराघव पाल, अशोक सिंह, सोनू सिंह, सय्यद फिरोज, पशुपति नाथ दुबे, रामानंद झा, अमरेंद्र झा, दिलीप यादव, डॉ मनोज सिंह व सदानंद पाल समेत स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.