बेगुसराय, मार्च 18 -- नावकोठी। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला थाना में दर्ज कराया गया है। इस संबंध में उसके पिता ने थाने में आवेदन देकर खोजबीन करने की गुहार लगायी है। आवेदन में कहा है कि उसकी लगभग 14 वर्षीया पुत्री का पिछले 15 मार्च को अपहरण कर लिया गया। उसने समसा निवासी मखरु तांती के पुत्र रुपेश तांती तथा रमेश तांती पर लड़की के अपहरण का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि कांड अंकित कर तहकीकात शुरु कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.