बेगुसराय, नवम्बर 4 -- नावकोठी, निज संवाददाता। रजाकपुर में विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह रजाकपुर निवासी श्याम सुन्दर पासवान की 25 वर्षीया पत्नी रेखा देवी है। घटना सोमवार की देर रात की बतायी गयी। घटना के बारे में उसके स्वसुर रघुनी पासवान व सास गरभी देवी ने बताया कि खाना पीना खाकर रात में सो गये। सुबह जानकारी हुई कि उसकी पुत्रबधू ने खुदकुशी कर ली। उसके पुत्र श्याम सुन्दर पासवान मजदूरी करने दूसरे प्रांत गये हुए हैं। उसकी पत्नी रेखा देवी अपने तीन बच्चों के साथ अलग रहते थी। सुबह में पता चला कि उसने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसकी जानकारी बच्चों को भी नहीं हो सकी। चूंकि घटना के वक्त सभी बच्चे सोये हुए थे। परिजनों ने आस पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी। ऐसा प्रतीत होता है कि सोमवार की शाम में पति-पत्नी में फोन पर कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.