बेगुसराय, जनवरी 30 -- नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत फरार दो आरोपितों के घर पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार चिपकाया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि थाना कांड सं.166/24 के फरार वारंटी नावकोठी निवासी रामविनय सिंह के पुत्र सोनू सिंह एवं प्रकाश ठाकुर के पुत्र संजय ठाकुर के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर ढोल बजवाकर इश्तेहार का तामिला कराया। बताया कि 166/24 के ई-रिक्शा चोरी कांड में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर इश्तेहार चिपकाया गया है। न्यायालय में मामला चल रहा है। इश्तेहार निर्गत कर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने को कहा गया है अन्यथा इनके विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। न्यायालय के आदेश पर अपर थानाध्यक्ष अरविंद शुक्ला एवं एसआई अनिल कुमार सिंह ने इश्तेह...