बेगुसराय, फरवरी 9 -- नावकोठी,निज संवाददाता। पुलिस ने एक युवक को असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक नावकोठी निवासी राम विनोद पासवान का पुत्र जीतो कुमार है। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना चौक से पश्चिम कृष्णा मोटरसाइकिल रिपेयरिंग सेंटर पर कुछ युवक असलहे के साथ बैठे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए एसआई रंजीत कुमार को दल-बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस वाहन को देखते ही दो युवक भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर एक युवक को पकड़ लिया जबकि दूसरा युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। हिरासत में लिए गए युवक की तलाशी लेने पर उसकी कमर से देसी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जार...