बेगुसराय, फरवरी 8 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड एवं अंचल कार्यालय को शीघ्र ही अपना स्थायी भवन मिलने की उम्मीद जगी है। इसके लिए चयनित भूमि पर सर्वेयर द्वारा सर्वे कार्य किया जा रहा है। सर्वे की प्रक्रिया शुरू होते ही क्षेत्र के लोगों में प्रखंड तथा अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन वर्ष 1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा किया गया था। पिछले 31 वर्षों से ये कार्यालय सामुदायिक भवन एवं अभिलेखागार में संचालित हो रहे थे जिससे कर्मियों और आम लोगों को विभिन्न प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। सर्वेयर अरविंद कुमार एवं सुजीत कुमार ने बताया कि भूमि का सर्वे पूरा होने के बाद सर्वे प्रतिवेदन भवन निर्माण विभाग को सौंपा जाएगा। प्रतिवेदन स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.